सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फिल्म रिव्यू: चिंटू का बर्थडे | Zee5 Movie Review Chintu Ka Birthday

फिल्म रिव्यू: चिंटू का बर्थडे


चिंटू का बर्थडे

एक मिडल क्लास फॅमिली मे आज भी बर्थडे पर स्कूल में अपने दोस्तों को ट्रॉफी बाट कर और शाम को उन्हें घर बुला कर मनाया जाता है वहीं सबसे अच्छा बर्थडे माना जाता है.


कहानी  :


चिंटू के परिवार में चिंटू के मां-बाप, बहन, नानी है जो बिहार के रहने वाले हैं और अभी बगदाद में रहते हैं.वाटर प्यूरीफायर के सेल्समैन मदन तिवारी कुछ सालों पहले अपने परिवार को फर्जी दस्तावेजों और नेपाल के पासपोर्ट पर इराक ले कर आए थे और वहीं फंसे रह गए.इराक-अमेरिका के युद्ध ख़त्म हुए 1 साल हो चुका है लेकिन अमेरिकी सेना अभी भी वही है.

चिंटू का बर्थडे

चिंटू का यह 6th बर्थडे है और पूरा परिवार चिंटू के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करता है. तभी  चिंटू के घर के पास जोरदार धमाका होता है और वहां 2 अमेरिकी सैनिक आ जाते हैं. मदन का मकान मालिक एक इराकी है जिसे अमेरिकी उग्रवादी समझते हैं. इसके बाद अमेरिकी सैनिक मदन के परिवार को बंधक बना लेते हैं.पिछले साल भी चिंटू का बर्थडे नहीं मनाया गया था,इस साल वो अपना बर्थडे मना पाएगा?


चिंटू का बर्थडे

रिव्यु

चिंटू का बर्थडे के लिए पूरी फिल्म की यूनिट की तारीफ करनी चाहिए. फिल्म के आपको हर एक कैरेक्टर से प्यार हो जाएगा चाहें वो अमेरिकी सैनिक ही क्यों न हो. मैं आपको हर एक कैरेक्टर के बारे में कुछ जानकारी देता हूँ शायद आप कनेक्ट हो पाए. 

चिंटू: चिंटू बहुत ही क्यूट है, उसके चहरे के भाव आपका मन मोह लेते हैं. 

चिंटू की बहन लक्ष्मी : लक्ष्मी के लिखे हुए पत्र से ही आपको लक्ष्मी से प्यार हो जाएगा. कैसे वो मुश्किल परस्थितियों के कारण अपनी उम्र से पहले ही मैच्योर हो गई है. उसके हर एक पल मे अपने छोटे भाई के लिए प्यार और माता-पिता के लिए आदर है.
चिंटू की नानी : नानी थोड़ा कडवा बोलती है और वो चिंटू के पापा से नाराज है क्योंकि उन्हीं के कारण वो बगदाद मे फंसे हुए हैं, पर चिंटू से बहुत प्यार करती है.

चिंटू की मम्मी : स्वभाव से थोड़ी कठोर पर अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है.

चिंटू के पापा : चिंटू के पापा चिंटू को छोटी-छोटी चीजों में खुश कर देते हैं. वो एक आदर्श पिता की तरह अपने दोनों बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं वो खुद इतने आदर्शवादी है कि किसी का बुरा नहीं चाहते, किसी को कोई दोष नहीं देना चाहते. सभी से प्यार करते हैं और सभी का अच्छा चाहते हैं. 
दुनिया से लड़ने के लिए चिंटू के पापा के पास एक ही हथियार है वो है प्रेम. इस किरदार की वजह से पूरी फिल्म पॉज़िटिविटी से भरी हुई लगती है

चिंटू के पापा और उसकी बहन आपको भावुक कर देते हैं. चिंटू का बर्थडे मेरी इस लॉकडाउन मे देखी गई सबसे अच्छी फिल्म हैं और इसे सभी को जरूर देखना चाहिए. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत की 10 सबसे अच्छी हिन्दी वेब सीरीज,10 sabse achi hindi web series,India top 10 hindi web series

भारत की 10 सबसे अच्छी हिन्दी वेब सीरीज. कुछ समय से वेब सीरीज काफी लोकप्रिय हुई हैं. एसे मे सभी चाहते हैं कि सबसे अच्छी हिन्दी वेब सीरीज देखे. अभी इन्टरनेट पर बहुत वेब सीरीज उपलब्ध है और उनमें से आपके लिए हम लाए है 10 सबसे अच्छी वेब सीरीज. Kota Factory कभी कोटा शहर था पर आज ये फैक्ट्री है. ये ऐसी पहली सीरीज़ है जो ब्लैक एंड व्हाइट है. इस वेब सीरीज जीतू भैया और वैभव की कहानी देखाई गई है जो पड़ाई के सिलसिले में कोटा आता है. जिंदगी में कोई भी कोटा गया होगा, कोचिंग की होगी, हॉस्टल मे रहा होगा, यह सीरीज उनकी यादे ताजा कर देगी. सीरिज़ के बेस्ट डायलॉग में कहते है कि “माँ-बाप के फैसले गलत हो सकते हैं मगर उनकी  नियत कभी गलत नहीं हो सकती. ” Asur भारत में बनाई गई वेबसीरीज में अबतक की ये सबसे बेहतरीन में से एक है. सीरीज़ में शास्त्रों, कलयुग, पुराण, हिंदू माइथोलॉजी के किस्सों और पात्रों के साथ थ्रिलर-सस्पेंस-क्राइम का शानदार तड़का लगाया गया है. इस सीरीज़ में कई मौके आएंगे, जब आपको लगेगा कि इससे बेहतर कुछ नहीं. यह कहानी है शुभ की है किसका बाप...

Gulabo Sitabo: किसी चालाक को चालाकी से कैसे हराते हैं

गुलाबो सिताबो फिल्म समीक्षा : गुलाबो सिताबो Critics Rating: 3/5 पर्दे पर: 12 जून 2020 कलाकार: आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन डायरेक्टर: शूजित सरकार शैली: कॉमेडी-ड्रामा संगीत: शान्तनु मोईत्रा गुलाबो सिताबो गुलाबो सिताबो दो कठपुतलियों का नाम है जो हमेशा ही लड़ाई करती रहती है और मिर्जा और बांके की फितरत बताती हैं.नई जेनरेशन को समझाने के लिए टॉम एंड जेरी का एक सीन भी टीवी पर दिखाया गया है. गुलाबो सिताबो लखनऊ की एक हवेली 'बेगम महल' में अमिताभ बच्चन यानी मिर्जा अपनी पत्नी बेगम के साथ रहते हैं. इसी हवेली में कुछ किराएदार हैं जिसमें से एक है बांके. मिर्जा जो हमेशा पैसों के पीछे भागता है वो किराएदारों से किराए की वसूली करता रहता है. बांके और मिर्जा एक दूसरे को एक आँख नहीं सुहाते. मिर्जा, हवेली पर कब्जा करने और किराएदारों को भगाने की हर कोशिश करता रहता है,और बांके हवेली से किसी भी कीमत पर जाना नहीं चाहता. लेकिन कोर्ट कचेरी के चक्कर में मिर्जा फंस जाता है. बांके एक पुरातत्व विभाग के अधिकारी को ले आता है,जो एक नेता के लिए...