टॉप 5 साउथ इंडियन सस्पेंस थ्रिलर मूवीज|Best South Indian Thriller Movies dubbed in Hindi|न्यू साउथ इंडियन मूवी |
कोरोना वायरस से बचाव के चलते लोग घर में बंद हो गए हैं। ऐसे में लोग अलग- अलग फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर आपको साउथ इंडियन फिल्में पसंद हैं तो हम आपको कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं। क्योंकि साउथ की फिल्मों में सस्पेंस थ्रिलर का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं टॉप फाइव (पांच) साउथ इंडियन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के नाम. Vikram Vedha विक्रम वेधा नाम सुनते ही आपके मन में सबसे पहले विक्रम बेताल की कहानी याद आती है, जिसमे राजा विक्रमादित्य कैसे बेताल को अपनी पीठ पर लादकर ले जाता है. बेताल कहता है कि राजा मैं तुझे एक कहानी सुनाऊंगा, और अंत में एक सवाल करूंगा. अगर तू बोला तो मैं वापिस पेड़ पर चला जाऊँगा और गलत जवाब पर तेरे सिर के टुकड़े कर दूँगा. बेताल कहानी सुनकर विक्रम से एक सवाल करता है, राजा जवाब दे देता तो बेताल वापिस पेड़ पर जा लटक जाता है. राजा फिर उसको लेकर आता फिर एक कहानी, फिर एक सवाल, हर सवाल का राजा दे देता जवाब.बस ये सिलसिला यूँ ही चलता रहता है. अब मूवी पर आते हैं, पुलिस कि टीम एक एनकाउंटर किया होता है...